फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two died due to fall in salooni chamba

घास काटते पांव फिसलने से खाई में गिरने से महिला की मौत

Mon, 21 Sep 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
two died due to fall in salooni chamba
सलूणी। जिले में गिरने से दो लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। पहला मामला सलूणी के लदवाह गांव का है, जहां पर एक महिला घास काटते समय खाई में गिर गई। जबकि दूसरे मामले में सलूणी के प्रियुगल भैंड मोड़ में राहगीर की गिरकर मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल सलूणी के लदवाह गांव में उषा देवी पत्नी सुरेश घर के पास पहाड़ी पर मवेशियों के चारे के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

खाई में गिरते समय उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने महिला को खाई से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजनों और चश्मदीदों के ब्यान दर्ज किए। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं विकास खंड सलूणी में प्रियुंगल के पास भैंड मोड पर एक राहगीर की सड़क से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विनीत कुमार पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव बाड़ी पंचायत स्नूह के रूप में हुई है।
वह रविवार शाम को भैंड के पास सड़क से पैदल जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह सड़क से नीचे गिर गया। यहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने घायल को उठाकर उपचार के लिए किहार अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मगर मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही किहार थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों केे हवाले कर दिया है। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। डीएसपी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed