{"_id":"5fce3ae68ebc3ecf6b04aab6","slug":"two-death-due-to-corona-in-chamba-today-chamba-news-sml353764085","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 15 वर्षीय युवती समेत बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 15 वर्षीय युवती समेत बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में 15 साल की किशोरी समेत दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। दो लोगों की मौत से जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 38 पहुंच गई है। मृतकों में चूड़ी ब्लॉक से ताल्लुक रखने वाली 15 वर्षीय किशोरी और किहार ब्लॉक के एक 74 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। दोनों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 15 वर्षीय बच्ची कैंसर और खून की कमी से ग्रस्त थी। जबकि, बुुजुर्ग को निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ और दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार चूड़ी ब्लॉक के तहत एक गांव की 15 वर्षीय बच्ची जोकि कैंसर और खून की कमी से जूझ रही थी। बच्ची को इलाज के लिए 29 नवंबर को मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए दाखिल किया गया था। यहां पर उसका कोरोना सैंपल लिया गया। उपचार के दौरान बच्ची की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचारधीन बच्ची ने सोमवार सुबह दो बजे दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी और ब्लॉक किहार के 74 वर्षीय बुजुर्ग निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ के अलावा उनके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। उन्हें उपचार के लिए 23 नवंबर को डलहौजी अस्पताल में लाया गया था। यहां उनकी कोरोना जांच की गई। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मगर यहां सोमवार सुबह सवा नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में चूडी और किहार ब्लॉक के दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इसें 15 वर्षीय किशोरी और एक बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 38 लोग जान गंवा चुके हैं।