फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two day Jatar fair starts in Tikrigarh

Chamba News: टिकरीगढ़ में दो दिवसीय जातर मेला शुरू

Tue, 30 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two day Jatar fair starts in Tikrigarh
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की टिकरीगढ़ पंचायत में दो दिवसीय जातर मेले के पहले दिन चामुंडा माता का मेला मनाया गया। इस दौरान चुराही नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मेला स्थल पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में चुराही नाटी पेश की। इसमें कलाकारों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन भगवान शंकर के नाम का मेला मनाया जाएगा। रात के समय मंदिर में जागरण का आयोजन होगा। यह मेला हर वर्ष अप्रैल के अंत में मनाया जाता है। इसमें दो पंचायतों के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं जो सालभर इस मेले को मनाने के लिए इंतजार करते हैं। स्थानीय निवासी रमन कुमार, तरुण कुमार, पिंकू, कुलदीप ठाकुर और सोनू राणा ने बताया कि चुराही नाटी में कलाकार चुराह की पारंपरिक संस्कृति को दर्शाने वाले परिधानों को पहनकर भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed