{"_id":"5ffb38cb8ebc3e2e3f1ccddd","slug":"two-arrested-chras-in-chamba-chanju-chamba-news-sml3573423156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू में अमृतसर के दो लोग एक किलो 874 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू में अमृतसर के दो लोग एक किलो 874 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चुराह-चांजू संपर्क मार्ग पर पुलिस ने अमृतसर के दो लोगों को एक किलो 874 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी यह चरस कहां से लेकर आ रहे थे, इसकी भी जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार तीसा थाना की टीम चांजू के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की जीप उपरोक्त मार्ग से जा रही थी। इसे गश्त कर रही पुलिस ने पूछताछ और चेकिंग के लिए रोका। पुलिस के रोकने पर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति घबरा गए। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो वह सही जवाब न देकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास करने लगे। इससे पुलिस को उनके ऊपर शक हुआ।
शक के आधार पर जब पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो इसमें से एक किलो 874 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया और गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान भूपिंद्र कुमार पुत्र सुलखान सिंह निवासी हाउस नंबर 2098 पीपल वाली गली ओल्ड जवाहर नगर (अमृतसर) और लवकेश पुत्र चमन लाल निवासी हाउस नंबर 302 नीम वाला बेहड़ा नियर हाथी गेट अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ तीसा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा थाना की टीम ने चांजू संपर्क मार्ग पर दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।