{"_id":"61e6ed2ae2580c1c4e56a4f7","slug":"twenty-sacks-of-government-rice-recovered-from-the-car-chamba-news-sml397069575","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से बीस बोरी सरकारी चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से बीस बोरी सरकारी चावल बरामद
विज्ञापन
Twenty sacks of government rice recovered from the car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुन्नूहट्टी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर तुन्नूहट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस ने चुराह से पंजाब में ले जाई जा रही 20 बोरी सरकारी चावल पकड़ी हैं। पुलिस ने तलाशी के लिए चेकपोस्ट पर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन सवार चावल संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। लिहाजा, पुलिस ने वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह चंबा से पंजाब की ओर एक पिकअप जा रही थी। इसमें दो लोग सवार थे। तुन्नूहट्टी बैरियर पर पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग करने के लिए रोक कर उसकी तलाशी ली। वाहन में सरकारी चावल और मक्की लदी हुई थी। पुलिस टीम ने चालक से सरकारी चावलों को लेकर पूछताछ की तो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
टीम ने पिकअप से सारा सामान निकलवाया। इसमें बीस बोरी सरकारी चावल बरामद की गईं। पुलिस ने दो लोगों पर सरकारी खाद्य सामग्री को बिना किसी दस्तावेज के पंजाब ले जाने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना चुवाड़ी ने मक्की की बोरियों को छोड़ सरकारी चावल की 20 बोरियों को अपने कब्जे में लेकर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।