फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Truck sunk in Banikhet, vehicles jammed

Chamba News: बनीखेत में धंसा ट्रक, वाहनों का लगा जाम

Wed, 24 May 2023 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 May 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Truck sunk in Banikhet, vehicles jammed
चंबा में बनीखेत पेट्रोल पंप के पास नाली में फंसे ट्रक के कारण लगा वाहनों का जाम।संवाद - फोटो : चंबा में बनीखेत पेट्रोल पंप के पास नाली में फंसे ट्रक के कारण लगा वाहनों का जाम।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर बनीखेत में पेट्रोल पंप के समीप हाईवे का आधा हिस्सा धंसने के कारण मालवाहक और बड़े वाहनों को गुजरते समय जोखिम उठाना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण और हाईवे का हिस्सा धंसने से सड़क का दायरा काफी सिकुड़ चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे पठानकोट की ओर से बजरी लोड करके एक ट्रक चंबा की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप हाईवे के एक छोर पर बड़ी दरार आ चुकी है। ऐसे में चालक ने खतरे को भांपते हुए वाहन को हाईवे के भीतर की तरफ से गुजारने का प्रयास किया। कुछ ही दूरी के बाद ट्रक का टायर नाली की मिट्टी में धंस गया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर से बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही हाईवे पर सुचारु रही। सूचना मिलने के बाद एसएचओ डलहौजी अनिल कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। इसके बाद हाईवे प्रबंधन की जेसीबी से ट्रक को खींच कर बाहर निकालने की कोशिश की गई। खैर, पुलिस कर्मचारयों ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया।.बता दें कि मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। ऐसे में मूसलाधार बारिश में हाईवे का एक हिस्सा भूस्खलन की जद में आ सकता है। हाईवे पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं पर्यटन सीजन के चलते रोजाना सैकड़ों लोग पर्यटन नगरी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि प्रबंधन की ओर से पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर भूस्खलनग्रस्त जगह के नीचे सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य आरंभ किया गया है। यह कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने चालकों से सावधानीपूर्वक हाईवे पर वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed