फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Troubled by the power outage in Rajnagar

Chamba News: राजनगर में बिजली की आंखमिचौनी से परेशान

Wed, 16 Aug 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the power outage in Rajnagar
चंबा। ग्राम पंचायत राजनगर के ग्रामीण बिजली की आंखमिचौनी से काफी परेशान हैं। रात को बिजली गुल हो जाती है जो अगली सुबह बहाल होती है। यह समस्या पिछले एक माह से चल रही है। बोर्ड के कर्मचारियों को ग्रामीण कई बार इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी हल नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में बोर्ड के प्रति रोष है। कभी दिन के समय बिजली के कट लगा दिए जाते हैं तो कभी रात के समय बिजली गुल हो जाती है। इन अघोषित कटों के बारे में लोगों को भी कोई सूचना नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों चैन सिंह, रत्न सिंह, रवि कुमार, मनीष कुमार, हरीश, केवल, हंसराज और सुरेंद्र ने बताया कि राजनगर पंचायत का ऐसा कोई गांव नहीं है जहां पर बिजली की आंखमिचौनी की समस्या न हो। बार-बार बिजली गुल होने से लोग गर्मी के मौसम में अपने घरों में लगाए गए बिजली के उपकरणों का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की इस आंखमिचौनी की समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए। बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed