फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Trolley overturned on Chamba-Saho road, driver killed

Chamba News: चंबा-साहो मार्ग पर मशीनरी से लदा ट्राला पलटा, चालक की मौत, परिचालक घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Trolley overturned on Chamba-Saho road, driver killed
चंबा-साहो मार्ग पर भूरि सिंह पावर हाउस के पास हादसे का शिकार मशीनरी से लदा ट्राला। संवाद
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर भूरि सिंह पावर हाउस के समीप मशीनरी से लदा ट्राला पलटने पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रशपाल पुत्र मदन लाल निवासी गांव बहलोल जिला पठानकोट के रूप में हुई है। हादसे में 30 वर्षीय परिचालक अश्वनी कुमार पुत्र दयाल चंद, निवासी न्यू हरिजन कालोनी ढांगू पीर तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा घायल हो गया।
विज्ञापन
































प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात 10:00 बजे के करीब मशीनरी से लदा ट्राला (पीबी30जी-9650) को चंबा-साहो मार्ग पर फुलनू टाला के पास भूरि सिंह पावर हाउस के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में लदी मशीनरी पावर हाउस की नहर में जा गिरी, जबकि, ट्राला नहर के छोरों को तोड़ता हुआ साल खड्ड में जा पहुंचा।
विज्ञापन
































































वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने समय न गंवाते हुए तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उठाकर सड़क और फिर मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने ट्राला चालक को मृत करार दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के पिता को सौंप दिया। पुलिस ने परिचालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
































































पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे में चालक की मौत और परिचालक के घायल होने की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed