फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tree fell on 33 KV line in Kaila, lights go off

Chamba News: कैला में 33 केवी लाइन पर गिरा पेड़, बत्ती गुल

Thu, 20 Jul 2023 04:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jul 2023 04:41 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on 33 KV line in Kaila, lights go off
तीसा/चंबा। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा रही है। कैला में भारी बारिश के कारण 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से चुराह उपमंडल छह घंटे के लिए बिजली बाधित रही। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता समेत कर्मचारियों ने पैदल मौके पर पहुंच कर लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 5:45 बजे भारी बारिश के बीच कैला के पास 33 केवी विद्युत लाइन पर चील का पेड़ गिरा गया। इससे चुराह उपमंडल मे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बोर्ड के कर्मचारियों ने भारी बारिश के बीच में पेड़ों की टहनियों को काटकर बिजली बहाल करवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सुनील कुमार, महेश कुमार, नरेश कुमार, सुमन कुमारी, दिनेश कुमार का कहना है कि मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी को तो बढ़ा ही रही है। साथ ही राहत कार्यों को भी बाधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुबह क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई थी, जो छह घंटे बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने बताया कि 5:45 बजे 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, दोपहर 12:45 बजे के करीब बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed