फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Transporter angry over not parking the vehicles accused of threatening the principal

Chamba News: गाड़ियां न लगाने से भड़के ट्रांसपोर्टर पर प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप

Tue, 10 Sep 2024 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Transporter angry over not parking the vehicles accused of threatening the principal
गाड़ियां न लगाने से भड़के ट्रांसपोर्टर पर प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप
विज्ञापन

कार के आगे वाहन खड़ा कर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने की भी दी शिकायत
प्रधानाचार्य की शिकायत पर केस दर्ज, आरोप - सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्कूल में गाड़ियां न लगाने से खफा ट्रांसपोर्टर पर एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्टर ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर वाहन की चाबी छीन ली। साथ ही गाली-गलौज करने के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। प्रधानाचार्य ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बारे में सूचित करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने स्कूल के स्टाफ को घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्कूल स्टाफ के साथ प्रिंसिपल ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि वह सुरंगानी के एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। स्कूल में एक ट्रांसपोर्टर की गाड़ियां लगी थीं। उसने वाहनों का किराया बढ़ाने के लिए उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। किराया बढ़ाने के बारे में प्रबंधन से बात की गई तो प्रबंधन से इससे मना कर दिया और स्कूल बस खरीदकर दे दी। इससे ट्रांसपोर्टर आगबबूला हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी अकसर विद्यालय में आकर अभद्र व्यवहार करता है। इसकी शिकायत उपायुक्त, एसपी और एसडीएम से भी की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कार्यालय सलूणी में पेशी थी। इसके बाद वह अपनी कार से सलूणी से सुरंगानी के लिए वापस आ रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति और चालक था। मंजीर के पास सुरंगानी निवासी आरोपी ने उनकी कार को ओवरटेक कर गाड़ी उनके वाहन के आगे लगा दी। गाड़ी से उतरकर आरोपी ने उनकी कार के चालक से चाबियां छीन लीं। बताया कि आरोपी ने उनका मोबाइल भी छीनकर सड़क पर पटक दिया। उन्हें कार से बाहर खींचने की कोशिश करने लगा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्कूल स्टाफ को सूचित किया। आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर ने उनके साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच, आरोपी के कुछ और साथी भी पहुंच गए, लेकिन स्कूल स्टाफ के आते ही आरोपी और उसके साथी वहां से चले गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed