फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   transfer policy demand by teacher association chamba

ट्रांसफर पॉलिसी को सभी विभागों में लागू करें प्रदेश सरकार

Mon, 23 Dec 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
transfer policy demand by teacher association chamba
चंबा। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान योगराज ठाकुर ने की। बैठक में राज्य प्रधान सुभाष पठानिया और जिला सलाहकार अजय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अध्यापकों की विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन प्रणाली को सरकार बहाल नहीं कर रही है। इस बात को लेकर कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन

जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में शीघ्र लागू, 4-9-14 की विसंगतियों को दूर किया जाए, ट्रांसफर पॉलिसी को सभी विभागों में लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संस्कृत अध्यापकों व भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देना व कला/ शारीरिक अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने की मांग की गई। इसके साथ ही अध्यापकों के लिए अलग से जेसीसी का गठन, शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों सहित पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। बैठक में सुधीर पठानिया, सीएंडवी जिला प्रधान चतर सिंह, संस्कृत परिषद के प्रधान अमर सिंह, शेर सिंह, केवल कृष्ण, शरणदास, बालक राम, चैनलाल, राजेश, डोली राम, सुरेश कुमार, मनोहर, कैलाश, अंबिका, प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed