फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic stalled on three roads of the district, no water in a dozen villages

Chamba News: जिले की तीन सड़कों पर यातायात ठप, एक दर्जन गांवों में पानी नहीं

Sat, 25 Mar 2023 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled on three roads of the district, no water in a dozen villages
चंबा के जोत में हुई बर्फबारी के बाद का नजारा।संवाद
चंबा। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बीच मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया। बर्फबारी और बारिश के कारण जिले में तीन सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी रही। यातायात व्यवस्था बंद पड़ने से लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। वहीं, कबायली क्षेत्र भरमौर में एक पेयजल योजना प्रभावित होने से दर्जनभर गांवों के घरों में पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी। गौरतलब है कि कि शनिवार सुबह से ही जिले में भारी बारिश और ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी का क्रम दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के गुईला में 12.07 सेंटीमीटर तो पर्यटन स्थल डलहौजी के तहत आते पोलहाणी माता मंदिर, लक्कड़मंडी, किहार, टेपा, बैरागढ़, साच पास, आयल, मंगली, मंझोल, नुसराधार, चांजू, चरड़ा, डीभ, फनौता और भरमौर में 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी और बारिश के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आते परिक्षेत्र के मलकौता, कुगति, सुप्पा, वालो, वलमुई, चीहानी आदि गांवों में करीब दस सेंमी इंच के करीब हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा। तीसा के टेपा में 5.08 सेंटीमीटर, गुईला में 12.07 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। चुराह विधानसभा क्षेत्र की चोटियों टेपा-चांजू-सनवाल-चरडा-काणों-जोत सहित साचपास की पहाड़िया एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण क्षेत्र में सर्दी एक बार फिर से लौट आई है। चंबा-तीसा वाया साच पास मार्ग पर भी बर्फबारी का क्रम दिन भर जारी रहा। लोगों को फिर से गर्म वस्त्र पहनने के लिए विवश होना पड़ा है। बर्फबारी और बारिश होने से किसानों और बागवानों को काफी हद तक राहत मिली है। विकास खंड सलूणी के तहत आते लंगेरा में 12.07 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई तो वहीं विकास खंड सलूणी के तहत एक मार्ग भूस्खलन के चलते बंद पड़ गया। देखते ही देखते तीनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिस कारण लोगों को पैदल आवाजाही कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। खैर, देरशाम तक भी मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। रविवार को मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed