फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic jam slows down vehicles; ambulance stuck for half an hour.

Chamba News: जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार, आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस

Thu, 16 Jul 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam slows down vehicles; ambulance stuck for half an hour.
चंबा के मुगला में लगा वाहनों का जाम।संवाद
चंबा-करियां मार्ग पर मुगला के पास कार की गलत पार्किंग से लगीं वाहनों की कतारें
विज्ञापन

बहस करते रहे बस और कार चालक, युवक ने कार को साइड कर बहाल किया मार्ग
यात्री होते रहे परेशान, आरोप- जाम खुलवाने के लिए नहीं पहुंचा कोई भी पुलिस कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एक कार की चंद फीट की गलत पार्किंग ने मुगला में आधे घंटे तक सैकड़ों लोगों का सफर रोक दिया। सड़क पर फंसी बस के पीछे वाहनों की कतारें लगती गईं। एंबुलेंस भी इंतजार करती रही। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस नहीं, एक युवक की पहल ने जाम का रास्ता खोला।
दिन : वीरवार, समय : सुबह 10:15, स्थान : चंबा-भरमौर मार्ग मुगला के पास ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियां और यात्री। सड़क पर कार की गलत पार्किंग होने से बस फंस गई। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। न कार चालक ने वाहन हटाया और न ही बस चालक चाह कर भी बस को पीछे कर पाया। बस के पीछे वाहनों की कतार लग चुकी थी। दोनों चालकों में बहस छिड़ गई। समय 10:30 बजे लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर कार और बस चालक से बहस करते रहे। कार चालक का कहना था कि वह अपनी कार को पीछे नहीं कर सकता, उन्हें डर है कि कहीं कार को क्षति न पहुंच जाए। इसी दौरान एक युवक ने कहा कि वह कार को सुरक्षित पीछे कर देगा। चालक अपनी सीट से उतर गया। युवक ने कार को सड़क से पीछे सुरक्षित पार्किंग में खड़ा कर दिया। 10:45 पर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन

मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस भी 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। दो निजी बसों सहित दर्जनों छाेटे वाहन और दो पहिया वाहन भी फंसे रहे। यात्रियों को आधा घंटा यातायात बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि कोई भी यातायात पुलिस कर्मचारी जाम को खुलवाने के लिए वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे जाएंगे ताकि भविष्य में कहीं पर भी जाम की स्थिति पैदा न हो सके।

चंबा के मुगला में लगा वाहनों का जाम।संवाद

चंबा के मुगला में लगा वाहनों का जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed