{"_id":"613b662a8ebc3e147352d290","slug":"traffic-jam-on-demand-of-action-by-people-chamba-news-sml383366233","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को डंडों से पीटकर कर दिया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को डंडों से पीटकर कर दिया लहूलुहान
विज्ञापन
बाथरी में एनएच पर धरने पर डटे ग्रामीण।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। बाथरी के गुदियाड़ा मैदान के पास वीरवार शाम दो लोगों ने एक व्यक्ति को डंडों से पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को सीएचसी बाथरी में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेेज रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान महेशू राम पुत्र चतरो राम निवासी गांव गरगड़ तहसील डलहौजी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक महेशू राम अपने साथी के साथ बाथरी बाजार से अपने घर जा रहा था। गुदियाड़ा मैदान के पास पहुंचने पर सादिक और सलीम निवासी मतियाना ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ बिना वजह बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ने डंडों से उस पर हमला बोल दिया। महेशू राम के साथ जा रहे दूसरे व्यक्ति ने मौका देखकर मारपीट की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर चंबा-भरमौर एनएच पर बाथरी में चक्का जाम कर दिया। ढाई घंटे तक ग्रामीण एनएच पर डटे रहे, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन, ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। रात आठ बजे ग्रामीणों ने एनएच पर धरना दिया और साढ़े दस बजे तक धरने पर डटे रहे। जब पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तभी ग्रामीणों ने वहां से हटने का फैसला लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह पुलिस ने महेशू से मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बाथरी में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।