फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traders started poster wise campaign for parking

चंबा में पार्किंग सुविधा ना मिलने पर परिवार सहित व्यापारी करेंगे चुनाव बहिष्कार

Sat, 11 Dec 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Traders started poster wise campaign for parking
पार्किंग व्यवस्था को लेकर शहर की दुकान पर लगाया गया चुनाव बहिष्कार को पोस्टर। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में पार्किंग सुविधा न होने पर अब व्यापारियों ने पोस्टर वार मुहिम छेड़ दी है। हालांकि, इस मुहिम से चंबा का व्यापार मंडल अनजान है लेकिन कुछ व्यापारियों ने अपने ही स्तर पर यह मुहिम शुरू की है। शहर की करीब तीस दुकानों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। इनमें साफ लिखा गया है कि चंबा शहर में अगर विस चुनाव से पहले पार्किंग की सुविधा न दी गई तो व्यापारी परिवार सहित चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

शहर में छिड़े इस पोस्टर वार से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। शहर के कारोबारी पिछले करीब 15 सालों से पार्किंग की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी गति काफी धीमी है। कारोबारियों की मानें तो इस गति से पार्किंग उन्हें बीस साल बाद नसीब होगी। गौरतलब है कि पार्किंग के लिए इससे पहले भी पोस्टर वार शुरू किया गया था। व्यापारियों के इस पोस्टर वार का असर यह रहा कि सदर विधायक ने पार्किंग का कार्य शुरू करवा दिया। पार्किंग शहर में समय की जरूरत है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से चालान काटे जा रहे हैं लेकिन, इससे ग्राहकों और दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है। व्यापार मंडल चंबा के प्रधान वीरेंद्र महाजन का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। व्यापार मंडल की ओर से किसी तरह का पोस्टर वार शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed