फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   traders opposed the market fee in meeting

बैठक में व्यापारियों ने मार्केट फीस का किया विरोध

Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
traders opposed the market fee in meeting
बैठक के बाद व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। व्यापार मंडल चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान वीरेंद्र महाजन ने की। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कई मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो सालों से व्यापार मंडल की ओर से कारोबारियों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। कोरोना के दौरान यह निर्णय लिया गया था। अब दोबारा से शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए विशाल महाजन को अधिकृत किया गया। बैठक में शहर में पार्किंग की समस्या पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि शहर में पार्किंग की सुविधा न होना अब व्यापारियों के लिए घाटे का सौदा बनने लगी है। उन्होंने बताया कि ग्राहक अब बाजार की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शीघ्र पार्किंग का निर्माण पूरा किया जाए। बैठक में पुराना बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक नियमित रूप से एचआरटीसी बस सेवा जारी रखने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय नियमित रूप से बसें नहीं चल रही हैं। ऐसे में यात्री पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने नगर परिषद चंबा से मांग की कि पुराना बस स्टैंड पार्किंग को बहुमंजिला किया जाए। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से गुहार लगाई है कि पुराना बस स्टैंड पार्किंग का खुद संचालन करें। बैठक में व्यापारियों ने मार्केट फीस का विरोध किया। पदाधिकारियों का कहना है कि पहले 132 वस्तुओं पर यह फीस लगती थी अब 259 पर यह फीस लगा दी गई है। इससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed