फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tractor fell from Rathghar road, jammed for three hours

Chamba News: राठघार मार्ग से गिरा ट्रैक्टर, तीन घंटे लगा जाम

Wed, 21 Jun 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor fell from Rathghar road, jammed for three hours
सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग से राठघार के लिए बने संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह 9ः00 बजे रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें लगीं। ट्रैक्टर पेड़ों और स्ट्रीट लाइटों समेत खंभे को तोड़ता हुआ मुख्य मार्ग पर आ गिरा। हादसे के बाद इस सड़क पर दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। इसके बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और लेबर ने मार्ग से पेड़ों, बिजली के तारों और खंभे को हटा कर वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवा कर राहत प्रदान की।
विज्ञापन

राजीव कुमार, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, प्रहलाद कुमार, राकेश कुुमार आदि ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार के पास ट्रैक्टर पलटने से वाहनों की आवाजाही बंद रही। हालांकि, मार्ग बंद होने से चंबा से तीसा के लिए चलने वाली एचआरटीसी और निजी बसें वाया परेल होकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुईं। मार्ग बहाल होने पर चालकों ने राहत की सांस लेते हुए गंतव्यों की ओर कूच किया। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्ट्रीट लाइटें और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इन्हें दुरुस्त करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed