फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tractor crashes on Teesa-Dugli road, driver dies

Chamba News: तीसा-डुगली मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tractor crashes on Teesa-Dugli road, driver dies
चुराह (चंबा)। तीसा-डुगली मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात 8:00 बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मान सिंह निवासी गांव और डाकघर सुंरगानी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के समय तीसा-डुगली मार्ग पर मान सिंह ट्रैक्टर नंबर एचपी39जी-1004 के साथ डुगली की तरफ से तीसा की और आया। अचानक चालक ने ट्रैक्टर से संतुलन खो दिया। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े पहुंचे। पुलिस को भी इस बाबत जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई से शव को निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पुलिस देखरेख में शनिवार को चालक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed