फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists will be able to see the beautiful valleys through ropeway from Banikhet to Khajjiar.

Chamba News: बनीखेत से खज्जियार तक रोप-वे से हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे सैलानी

Mon, 01 Jan 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to see the beautiful valleys through ropeway from Banikhet to Khajjiar.
चंबा। बनीखेत से वाया डलहौजी होते हुए खज्जियार तक रोप-वे बनाया जाएगा। इसके बनने से पर्यटन सीजन में सैलानियों और वाहन चालकों को लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में खज्जियार और डलहौजी के बाशिंदों के लिए बनीखेत पहुंचना भी आसान होगा। केबल तार के जरिये रोप-वे से पर्यटन स्थलों के मनमोहक प्राकृतिक नजारों का भी सैलानी लुत्फ उठा सकेंगे। रोप-वे के लिए जिला पर्यटन विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। विभाग ने बनीखेत से वाया डलहौजी से खज्जियार के लिए रोप-वे के सर्वेक्षण का पर्यटन निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर रोप-वे संबंधी कार्य शुरू होगा। इससे पर्यटन को ओर अधिक पंख लगेंगे। रोप-बनने से बनीखेत से वाया डलहौजी से खज्जियार तक करीब 35 किलोमीटर की दूसरी महज 5 से 10 मिनट में पूरी की जा सकेगी। वर्तमान समय ने पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके तहत प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर डलहौजी और खज्जियार क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से उभारने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात खज्जियार को प्रकृति ने प्राकृतिक सुंदरता से नवाजा है। सरकार के आदेशानुसार जिला पर्यटन विभाग की ओर से बनीखेत से वाया डलहौजी से खज्जियार के लिए रोप-वे के सर्वेक्षण को लेकर प्रयास शुरू किए गए हैं। बताया कि सरकार पर्यटन को पंख लगाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि बनीखेत से वाया डलहौजी से खज्जियार के लिए रोप-वे के लिए सर्वेक्षण करवाने को लेकर शिमला निदेशालय के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर रोप-वे निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed