फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists welcome the new year with fireworks

पर्यटकों ने आतिशबाजी से किया नए साल का स्वागत

Fri, 31 Dec 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Tourists welcome the new year with fireworks
पर्यटन स्थल डलहौजी में नववर्ष के आगमन को लेकर जश्न मनाते पर्यटक। - फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में पर्यटकों ने गर्मजोशी के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। देर रात तक पर्यटक गीतों की धुनों में थिरकते रहे। हालांकि, रात दस बजे के बाद डीजे बंद कर दिए गए। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। नए साल के स्वागत में सैलानियों ने आतिशबाजी भी की। वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन स्थल डलहौजी में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए वन-वे प्लान के जरिये ही वाहनों आवाजाही रही।
विज्ञापन

दोपहर के समय काफी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष पर पर्यटन स्थल डलहौजी के सभी होटल पैक हो चुके हैं। होटलों में डीजे नाइट, मिस-मिस्टर का चयन, रैंप फायर सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यटकों को विशेष ऑफर दिए गए हैं तो वहीं, डलहौजी प्रशासन ने पुलिस विभाग के साथ मिल कर पर्यटन नगरी डलहौजी के बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक, सुभाष चौक से होते हुए बैलून चर्च से वापसी के लिए वन-वे सिस्टम बनाए रखा। इससे पर्यटकों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्ण मोंगा ने कहा कि नव वर्ष के आगमन का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया। कहा कि नियमों के अनुसार ही कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने काफी लुत्फ उठाया। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि डलहौजी में नववर्ष पर पुलिस मुस्तैद रही। जगह-जगह पर जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed