{"_id":"5ea2ffa78ebc3ea821496bce","slug":"tourist-place-chamba-news-sml3312343143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से गुलजार रहने वाला खज्जियार पड़ा सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से गुलजार रहने वाला खज्जियार पड़ा सुनसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार(चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार इन दिनों सुनसान पड़ा हुआ है। पर्यटकों की आवाजाही इन दिनों पूरी तरह से थमी हुई है। सरकार ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, ओम प्रकाश, दिवान चंद, राम सिंह, उमेश कुमार की मानें तो कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार के प्रबंध काफी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की आय का साधन पर्यटन पर काफी हद तक निर्भर करता है। लेकिन, इस बार यहां पर्यटन व्यवसाय बिल्कुल शांत है। जिससे स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही पर्यटन व्यवसाय शुरू हो जाता है। देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक तपती गर्मी से राहत पाने के लिए खज्जियार पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की दहशत के चलते देश भर में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में पर्यटन स्थल पूरी तरह से शांत है। कुल मिलाकर कोरोना वायरस ने इस बार पर्यटन सीजन को काफी हद तक प्रभावित किया है।