{"_id":"600eceab8ebc3e088e393a99","slug":"tourist-died-due-to-heart-attacke-in-dalhouise-chamba-news-sml3588307163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में हार्ट अटैक से मुंबई के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में हार्ट अटैक से मुंबई के पर्यटक की मौत
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में परिवार के साथ घूमने आए मुंबई के एक पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। मगर मृतक के परिवार के सदस्यों ने शव को मुंबई ले जाने में असमर्थता जताई। इसके बाद अंतिम संस्कार डलहौजी में ही करवाने की व्यवस्था की गई।
जानकारी अनुसार संजीव विनय दीक्षित पुत्र विनय रामचंद्र दीक्षित निवासी 408 श्री साईं नाथ निवास सीएचएस स्टेशन रोड रामनगर नजदीक आरटीओ पुलिस चौकी डोबीवाली पूर्व कल्याण थाने महाराष्ट्र बेटी और पत्नी के साथ डलहौजी घूमने आए थे। वह यहां एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान होटल के कमरे में संजीव विनय दीक्षित को सीने में तेज दर्द उठा। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी लेकर गए। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में संजीव विनय दीक्षित की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। उधर मृतक की पत्नी ने शव को मुंबई ले जाने में असमर्थता जताई और अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था करवाने का आग्रह किया। मृतक का पंजपुला शमशान घाट में अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि इस बारे में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।