फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Torrential rains exposed the nap in the city

Chamba News: मूसलाधार बारिश ने शहर में खोली नप की पोल

Sun, 25 Jun 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Torrential rains exposed the nap in the city
चंबा। मूसलाधार बारिश ने शहर में नगर परिषद की पोल उस समय खोल कर रख दी जब रविवार शाम को बारिश होने पर नाली का सारा गंदा पानी शहर की सड़कों पर बहने लगा। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाली की निकासी बंद होने से शहर की सड़कें नाले में तबदील हो गईं। दुकानों के सामने सड़क पर पानी का तालाब बन गया। इससे दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे, बाजार चौक और मेडिकल कॉलेज के पास नाली की निकासी बंद होने से सारा पानी सड़क पर बहता रहा। शहरवासियों से नगर परिषद भले ही भारी-भरकम हाउस टैक्स वसूलने की योजना बना रही है लेकिन शहर में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में नाकाम हो रही है। नगर परिषद की कारगुजारी उस समय देखने को मिलती है जब भी शहर में मूसलाधार बारिश होती है। नाली का पानी निकासी बंद होने के कारण सड़क पर बहने लगता है। हैरानी इस बात की है कि इस प्रकार की घटनाएं कई बार देखने को मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक नप की तरफ से इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि नाली की निकासी को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed