{"_id":"64a45f7bead1fcec900497b5","slug":"tomato-prices-increased-three-times-in-kihar-bhandal-diur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-2477-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार, भांदल, डियूर में तीन गुना बढ़ गए टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार, भांदल, डियूर में तीन गुना बढ़ गए टमाटर के दाम
Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
किहार (चंबा)। किहार, डियूर, भांदल और सलूणी में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। एक सप्ताह में ही टमाटर के टाम तीन गुना बढ़ गए हैं। 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम मिलने वाले टमाटर अब 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहे हैं। टमाटर के बढ़े दामों ने गृहिणियों के माह का बजट गड़बड़ाकर रख दिया है। यही कारण है कि किलो से दो किलो तक टमाटर खरीदने वाले उपभोक्ता भाव-तोल करने के बाद पाव भर टमाटर खरीद रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि क्षेत्र में बारिश की वजह से समय पर देसी टमाटर तैयार नहीं हो पाया है।
यही कारण है कि बाहर की मंडियों से आने वाले टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। गृहिणियों अनीता देवी, सरिता देवी, सुशीला, मनीषा देवी, मुमताज बेगम, अरसा बेगम, समीम, रजिया बेगम आदि ने बताया कि टमाटर के दाम बढ़ने से सब्जियों का जायका बिगड़ गया है। हरेक सब्जी की शान कहे जाने वाले टमाटर के दाम बढ़ने से महिलाएं अब सोच विचार कर ही खरीदारी कर रही हैं। सब्जी विक्रेताओं गुलजार मोहम्मद, मोहम्मद रमजान, भीलो राम, मघर सिंह, सोभिया राम आदि ने बताया कि मंडियों से ही टमाटर 22 किलोग्राम का क्रेट 1,400 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र में पहुंचाने के लिए माल ढुलाई समेत पड़ने वाले खर्च के कारण टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाएं भी भाव-तोल कर खरीदारी कर रही हैं। इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।