फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Told after eight months of training, admission was not done

Chamba News: आठ माह के प्रशिक्षण के बाद बताया, नहीं हुआ दाखिला

Fri, 31 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Told after eight months of training, admission was not done
चंबा। जिले में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रहीं युवतियों को परीक्षा से पहले ऐन मौके पर दाखिला न होने का हवाला देने से उनके पांव तले जमीन खिसक गई है। आठ माह के प्रशिक्षण में युवतियों ने बाकायदा पूरी तन्मयता से कक्षाएं लगाईं। ऐसे में अब उन्हें दिया जा रहा तर्क उनके हलक के नीचे नहीं उतर रहा है। ऐसे में युवतियों ने एक ट्रस्ट की ओर से उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसके तहत बाकायदा युवतियों ने खैरी पुलिस थाो में भी शिकायत भी दे दी है। युवतियां अब पुलिस विभाग से उन्हें न्याय दिलवाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

अनीता, रीता, आरती, रेखा, अर्पणा, माधुरी और शिल्पा ने बताया कि एक ट्रस्ट के माध्यम से चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम खैरी में सितंबर 2022 में ब्यूटीशियन कोर्स आरंभ करवाया गया। 30 सीटों पर इन युवतियों के दाखिले हुए हैं। इसकी एवज में बाकायदा 50 रुपये प्रति युवती दाखिला फीस भी वसूली गई। बताया कि ब्यूटीशियन कोर्स करने के लिए 26 युवतियां नियमित तौर पर आ रही हैं। बताया कि जरूरी कार्य के चलते यदि युवतियां कोर्स करने के लिए नहीं आ पाती थीं तो उस दौरान उनसे जुर्माना वसूला जाता था। 24 मार्च को ट्रस्ट की ओर से उन्हें बताया गया कि 26 में से सात युवतियों के दाखिले नहीं हुए हैं। युवतियों का कहना है कि यदि उनके ब्यूटीशियन कोर्स में दाखिले नहीं हुए थे तो उन्हें धोखे में क्यों रखा गया और दाखिला फीस के रूप में पैसे भी क्यों वसूले गए। बताया कि इन युवतियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं जो अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर आती रहीं। ऐसे में अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाना कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से उन्हें न्याय दिलवाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्यूटीशियन शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रस्ट को युवतियों के दाखिले न हो पाने के बारे में सूचित किया गया। इस पर उन्हें बताया गया कि ऑनलाइन कंप्यूटर में अपडेट करने पर युवतियों के नाम नहीं चढ़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रोग्राम कोआडिर्नेटर रणवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ( एनआईओएस) की ओर से यह दिक्कत हुई है। वहीं से ही ऑनलाइन एनरोलमेंट नंबर आईडी जनरेट होती है। ऐसे में सात युवतियों की एनरोलमेंट नंबर आईडी जनरेट न होने से समस्या हुई है। बहरहाल, उनके साथ संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed