{"_id":"676d9998edec2729ce058503","slug":"toilet-doors-open-in-bhanjaradu-bus-stand-after-five-months-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140470-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भंजराडू बस स्टैंड में पांच माह बाद खुले शौचालय के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भंजराडू बस स्टैंड में पांच माह बाद खुले शौचालय के दरवाजे
Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। भंजराडू बस में पांच माह के बाद सार्वजनिक शौचालय के ताले खुल गए। अब बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन के हस्तक्षेप करने के बाद निगम ने बस स्टैंड में शौचालय की सुविधा सुचारू करवाई। अन्यथा यात्रियों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ रहा था। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। इस मुद्दे को लेकर जब अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो प्रशासन ने उसके ऊपर गंभीरता दिखाई।
शौचालय को सुचारू करने के लिए निगम को निर्देश दिए। इसके चलते निगम ने सुलभ शौचालय कंपनी को इसका ठेका दिया है। सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक बस स्टैंड में बसों की आवाजाही होती है। ऐसे में शौचालय बंद रहने से यात्री काफी परेशान थे। यात्री सूरज कुमार, प्यार दीन, होशियार सिंह, रोशन लाल, योगराज, फारूक और दिलदार अली ने बताया कि भंजराडू में मिंजर मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन बस स्टैंड का उद्घाटन कर दिया था। लेकिन, यहां यात्रियों को शौचालय सुविधा नहीं मिल रही थी। उधर, एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि बस स्टैंड में बंद पड़े शौचालय को सुचारू करवा दिया है। यह समस्या लोगों ने कुछ दिन पहले उनके ध्यान में लाई थी।