फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   To be filled on batchwise basis

चंबा में बैचवाइज आधार पर भरें जाएंगे शास्त्री के 56 पद, प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
To be filled on batchwise basis
चंबा। चंबा में बैचवाइज आधार पर शास्त्री के 56 पदों को भरा जाएगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी को रोजगार कार्यालय चंबा के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे, जबकि 19 फरवरी को रोजगार कार्यालय पांगी, भरमौर, डलहौजी, सुंडला, चुवाड़ी और तीसा के अभ्यर्थी भाग लेंगे। विभाग की ओर से समस्त पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है और उनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे काउंसलिंग प्रक्रिया में अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। विभाग ने साफ किया है कि समस्त अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान कोविड-19 के बारे में सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित तिथि में काउंसलिंग में भाग न लेने वाले अभ्यर्थियों की बाद में दावेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसमें सामान्य अनारक्षित 19, सामान्य डब्ल्यू एफएफ, एक एससी अनारक्षित 11, एससी डब्ल्यूएफएफ एक, एससी बीपीएल दो, एसटी अनारक्षित, दो एसटी बीपीएल एक, ओबीसी अनारक्षित नौ, ओबीसी बीपीएल तीन और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए सात पद निर्धारित किए गए हैं। जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एलटी अध्यापकों के 56 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए काउंसलिंग 18 और 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed