फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tissa hospital seal after corona caswe

तीसा अस्पताल में तिमारदार निकला कोरोना संक्रमित, अस्पताल सील

Tue, 22 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
tissa hospital seal after corona caswe
चंबा। तीसा अस्पताल में मरीज के साथ उसकी देखरेख के लिए आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। व्यक्ति के कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन तौर पर अस्पताल को सैनिटाइज कर सील कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमित व्यक्ति को घर पर ही होम आइसोलेट करेगा। देर शाम व्यक्ति को एंबुलेंस से घर में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को तीसा अस्पताल में उपचाराधीन मरीज के साथ एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग से मरीजों और उनके तीमारदारों के सैंपल लिए गए। इसके तहत रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 8 लोगों और आरटीपीईआर के तहत 34 लोगों केे सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद आई सैंपलों की रिपोर्ट में व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। बताया कि जा रहा है कि व्यक्ति सात दिन पहले शिमला से चंबा और फिर चंबा से तीसा आया था। स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम व्यक्ति को एंबुलेंस से उसके घर में होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि तीसा अस्पताल एक मरीज का तीमारदार कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। व्यक्ति को उसके घर पर ही होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed