फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tissa crore budget for four road

चुराह में करोड़ों की राशि से होगा चार सड़कों का सुदृढ़ीकरण

Tue, 10 Dec 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
tissa crore budget for four road
चंबा। चुराह उपमंडल की सड़कों का कायाकल्प करने के लिए करोड़ों का बजट जारी किया गया है। इसके तहत चार सड़कों का चौड़ा और पक्का करने का काम किया जाएगा। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के पास बजट पहुंच गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित कर कार्य भी आवंटित कर दिए गए हैं। आगामी एक सप्ताह के भीतर सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग इसके तहत सड़कों को चौड़ा करेगा वहीं, तारकोल भी बिछाई जाएगी। विभाग ने संबंधित ठेकेदारों को तय समयावधि के भीतर कार्य पूरा करने के आदेश दिए हैं। जिससे समय रहते लोगों को सहूलियत मिलें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दस किलोमीटर दूरी वाला नकरोड़ से कवाड़ मार्ग पर दस करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत जुनांस के संपर्क मार्ग पर सात करोड़ रुपये मार्ग से सड़क बनेगी और इसे पक्का किया जाएगा। इसके अलावा तीसा-गनेड़-नेरा सड़क को पक्का किया जाएगा। इसके लिए भी सात करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही चकाचक मार्गों से ग्रामीण आवाजाही करेंगे। गौरतलब है कि सड़कों को लेकर विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद सरकार ने इन प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की और बजट का प्रावधान किया। इस बजट से सड़कों को सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन सड़कों से करीब पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी।

लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कार्य ठेकेदारों को आवंटित कर दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू होंगे। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed