फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tipper truck stuck on an incline; Baroti-Sukhdhar road closed for two days.

Chamba News: चढ़ाई पर फंसा टिपर, बरोटी-सुखधार मार्ग दो दिन से बंद

Fri, 02 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tipper truck stuck on an incline; Baroti-Sukhdhar road closed for two days.
बरोटी सुखधार मार्ग पर चढ़ाई चढ़ते समय फंसा हुआ टिप्पर। जागरूक पाठक
लोड के कारण पीछे खिसककर सड़क के बीच अटका टिपर, पांच पंचायतों के लोग परेशान
विज्ञापन

मशीन से हटाने का प्रयास रहा नाकाम, मार्ग बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रयास जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। बरोटी-सुखधार मार्ग पर चढ़ाई चढ़ते समय लोड के कारण एक टिपर पीछे खिसककर सड़क के बीच फंस गया। टिपर के फंसने से मार्ग पर दो दिन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है।
सड़क बंद होने से हिमगिरी, पंझेई, चीह, आयल और बनतर पंचायतों के लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों हेमराज, पवन, हनीफ, शरीफ, दलीप कुमार, दिनेश कुमार, राजीव कुमार और अमित कुमार ने बताया कि बरोटी-सुखधार मार्ग का संबंधित हिस्सा संकरा होने के साथ खराब हालत में है। चढ़ाई वाले हिस्से में लोड के कारण टिपर पीछे की ओर खिसक गया और सड़क के बीचोंबीच अटक गया। इससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार टिपर को हटाने के लिए छोटी मशीन की मदद से प्रयास किया गया, लेकिन सड़क की खराब स्थिति और टिपर के फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिली। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से टिपर को जल्द हटाकर यातायात बहाल करने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह खराबी के कारण वाहन चालकों को पहले से ही परेशानी होती है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि मार्ग बहाली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फंसे टिपर को हटाकर जल्द सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed