फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Till now 88 students have taken admission in Telka College.

Chamba News: तेलका कॉलेज में अभी तक 88 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Till now 88 students have taken admission in Telka College.
चंबा। प्रदेश के अन्य कॉलेजों में विद्यार्थियों को घर बैठे प्रवेश लेने की सुविधा मिल रही है। आकांक्षी जिला चंबा के राजकीय महाविद्यालय तेलका में ऑफलाइन ही विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक कॉलेज में 88 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अभी भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इक्का-दुक्का विद्यार्थी प्रवेश लेने कॉलेज में पहुंच रहे है। कॉलेज में कम प्रवेश के पीछे स्टाफ की कमी भी वजह मानी जा रही है। कॉलेज में हिंदी और इतिहास जैसे अहम विषयों के प्राध्यापक नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी तेलका के बजाय चंबा कॉलेज का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन



करीब सात साल पहले यह कॉलेज खुला है। कॉलेज के पास न पर्याप्त स्टाफ और न ही अपना भवन है। गत वर्ष कॉलेज में 98 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। वर्तमान में महज 88 तक ही यह आंकड़ा पहुंच पाया है। कॉलेज प्रशासन प्रवेश बढ़ाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है, मगर प्राध्यापकों की कमी से इसके विपरीत परिणाम आ रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने तेलका में कॉलेज की सुविधा तो दे दी है, लेकिन अभी भी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में अब तक 88 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बच्चों की संख्या बढ़ सकती है।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed