फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three-storey tin-roofed house ashes in Julahkadi

Chamba News: जुलाहकड़ी में तीन मंजिला टीनपोश मकान राख

Wed, 12 Apr 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three-storey tin-roofed house ashes in Julahkadi
चंबा के जुलाहकड़ी मोहल्ला में घर में लगी आग से जला सामान।संवाद
चंबा। जुलाहकड़ी वार्ड में तीन मंजिला टीनपोश मकान में आग लगने से 15 लाख की संपत्ति स्वाह होने का अनुमान है। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने समय पर आग बुझाकर 50 लाख की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। साथ ही मोहल्ले के अन्य घरों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया अन्यथा नुकसान का आंकड़ा काफी बढ़ सकता था।
विज्ञापन

घर में आग बुधवार को पौने दो बजे के करीब लगी। अचानक मकान में आग की लपटों को उठता देख घरवालों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दमकल विभाग की टीम ने मकान में लगी आग को बुझाना शुरू कर किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। मकान के मालिक ललजीत सिंह ने बताया कि उनके घर में एक लाख नकदी, साढ़े तीन लाख के गहने सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रानिक का सामान था जो आग की चपेट में आने से राख हो गया। दमकल विभाग ने अपनी रिपोर्ट में 15 लाख के नुकसान का आकलन किया है। आग की सूचना मिलते ही सदर विधायक नीरज नैयर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। बचाव कार्य में जुटी दमकल विभाग की टीमें लीडिंग फायरमैन चैन लाल, दौलत राम, फायरमैन अनिल कुमार, गृह रक्षक सनी ठाकुर, चालक ईश्वर चंद, कमल सिंह और प्रीतम सिंह मौजूद रहे। कार्यकारी जिला फायर अधिकारी चैन लाल ने बताया कि तीन मंजिला टीनपोश मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


नगर परिषद के चौंतड़ा मोहल्ला में मंगलवार रात 8:00 बजे रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक आग भड़क गई। इससे दुकानदार को 15,000 के नुकसान का अनुमान है। समय रहते दमकल विभाग की टीम आग बुुुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। टीम ने समय पर आग बुझाकर दस लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed