{"_id":"64a70bff81d388e69f008614","slug":"three-people-in-car-caught-with-chitta-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2600-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार सवार तीन लोग चिट्टा के साथ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार सवार तीन लोग चिट्टा के साथ पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला पुलिस ने चौहड़ा डैम के पास कार सवार तीन लोगों को 11.47 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। बुधवार रात को पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चौहड़ा डैम के पास नाका लगा रखा था। उस दौरान वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की जांच की जा रही थी। उसी दौरान सलूणी के नंबर वाली एक कार वहां पहुंची जिसमें बाबर खान, अक्षय गुप्ता और विशाल खन्ना सवार थे।
जब पुलिस इन लोगों से पूछताछ की तो वे हड़बड़ा गए। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। इसी शक के आधार पर जब पुलिस ने कार की गहनता से तलाशी ली तो उससे चिट्टा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसकी के साथ पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। चिट्टा के साथ धरे गए तीनों आरोपियों को डलहौजी परिक्षेत्र के तहत आते न्यायालय के न्यायाधीश के अवकाश पर होने की सूरत में चंबा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया। यहां से तीनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश करेगी।