फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three people caught in the sudden flood, did not get a chance to recover

अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए तीन लोग, नहीं मिला संभलने का मौका

Sun, 25 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three people caught in the sudden flood, did not get a chance to recover
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चनेड़ के समीप मलबे में फंसा ट्रक। - फोटो : Chamba
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत धिमला के बकाणी नाले में आई बाढ़ में महिला समेत बहे तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

यह घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नाले से होकर घर जा रहा था जबकि दूसरा घराट के बाहर खड़ा था। इनके अलावा एक महिला घराट के साथ लगती दुकान के बाहर खड़ी थी। इन लोगों को बाढ़ आने का आभास तक नहीं हुआ कि पानी का तेज बहाव इन्हें अपने साथ बहाकर ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और रेस्क्यू मौके पर पहुंची। नाले में जलस्तर काफी ज्यादा होने के कारण खबर लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना में गांव खोड़ी निवासी रोशन पुत्र मदाला, गांव धरेड़ी निवासी कोनाता देवी पत्नी टिटू और धरेड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र पृथी बह गए हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। इसके अलावा मंगला के समीप नाले का जलस्तर बढ़ने से चंबा-जोत मार्ग करीब सवा घंटा बाधित रहा। एसडीएम चंबा अरुण कुमार का कहना है कि तीन लोगों के बहने की सूचना है। कहा कि प्रशासनिक टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed