फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three patients are stuck in Kilad, now helicopter is the only hope

Chamba News: तीन मरीज किलाड़ में फंसे, अब हेलिकाप्टर ही उम्मीद

Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Three patients are stuck in Kilad, now helicopter is the only hope
पांगी (चंबा)। पहली बार सितंबर में देश-दुनिया से कटी पांगी घाटी में जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती तीन गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया है। सड़कें बंद होने के कारण अब इन मरीजों के लिए एकमात्र उम्मीद हेलिकाप्टर ही बचा है। वीरवार को पांगी के आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने सिविल अस्पताल किलाड़ का औचक दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें जानकारी दी कि अस्पताल में तीन ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर है। तीनों मरीजाें को तत्काल चंबा या कुल्लू के बड़े अस्पतालों में शिफ्ट करने की आवश्यकता है। मौजूदा समय में पांगी घाटी के सभी सड़क मार्ग बंद हैं, जिस वजह से मरीजों को सड़क के रास्ते से भेजना असंभव है।
विज्ञापन



मरीजों की गंभीर स्थिति और डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए आवासीय आयुक्त ने प्रशासन से इन्हें एयरलिफ्ट करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा मुहैया करवाने की मांग की है। अब मौसम की स्थिति को देखते हुए अगले दो से तीन दिन के भीतर इन मरीजों को एयरलिफ्ट कर चंबा या कुल्लू के अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा, ताकि उनका समय पर बेहतर इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed