{"_id":"62af29c9edaf764d8e010797","slug":"three-panchayats-of-saluni-will-be-connected-by-road-chamba-news-sml4126227127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पंचायतो की 8000 आबादी को पैदल चलने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पंचायतो की 8000 आबादी को पैदल चलने से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की तीन पंचायतों की 8,000 आबादी को सड़क सुविधा मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर सड़क का कार्य आरंभ कर दिया है। सड़क निर्माण पर 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसी वर्ष ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने के आदेश विभाग ने दिए हैं।
सड़क बनने से तीन पंचायतों के तीन दर्जन गांवों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गोठ से लुहानी तक सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों को पहले सड़क सुविधा का लाभ लेने के लिए पांच से छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती थी जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता था। उसे पीठ या पालकी में उठाकर पहले मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था। उसके बाद एंबुलेंस या निजी वाहन के जरिये अस्पताल पहुंचाना पड़ता था। ग्रामीण सरकार और विभाग से लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। इस पर विभाग ने सड़क का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान करते हुए 5.50 करोड़ का बजट जारी किया है।
स्थानीय लोगों में कुलदीप, रविंद्र कुमार, चैन लाल और किशू राम ने बताया कि सड़क न होने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब किसान अपनी फसल को खेतों से निकालने के बाद माल वाहक वाहनों के जरिये आसानी से मंडी तक पहुंचा पाएंगे। इससे उनकी आर्थिकी भी बढ़ेगी। सड़क बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
-गोठ से लुुहानी तक सड़क का निर्माण जोर शोर से चल रहा है। इसी वर्ष के अंत तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। अब तक तीन किलोमीटर सड़क बन चुकी है। -दीपक महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी