फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three injured

पिकअप खाई में गिरी, तीन लोग गंभीर घ्ाायल

Fri, 29 Jan 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, तीसा, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, तीसा, चंबा Updated Fri, 29 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

चुराह घाटी के भंजराड़ू मुख्यालय में पिकअप हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सिविल अस्पताल तीसा में उपचार चल रहा है। यह हादसा शुक्रवार को करीब पौने बारह बजे हुआ। पिकअप चालक जान मोहम्मद पुत्र निजाम दीन गांव गडफरी व अन्य दो लोग हबीब पुत्र बख्तू गांव सतिऊआ व नंद लाल पुत्र जयराम गांव डंजलाई के साथ भंजराड़ू से पिकअप में कुछ सामान लाद कर कल्हेल की ओर जा रहे थे। तभी भंजराड़ू से नीचे सोसायटी के बागीचे के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पचास मीटर नीचे सोसायटी के बागीचे में पहुंच गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप में सवार जान मोहम्म्द व नंदलाल तथा हबीव को घायलावस्था में बाहर निकाला। उन्हें जल्द ही अस्पताल पहुंचा दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज किए। दुर्घटना ग्रस्त वाहन के चोटिल चालक ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया जिस कारण यह हादसा हुआ। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहसीलदार चुराह राकेश जरियाल ने बताया कि घायलों को 48 घंटों के इलाज का खर्च प्रशासन वहन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed