{"_id":"60d09a298ebc3e348c5ea5f1","slug":"thirty-six-new-corona-cases-in-chamba-chamba-news-sml3743234119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चंबा जिले में कोरोना के 36 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चंबा जिले में कोरोना के 36 नए मामले
Mon, 21 Jun 2021 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:24 PM IST
सार
चंबा में जो नए 36 मामले सामने आए हैं, वे सभी मामले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटर या कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
thirty six new corona cases in Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की ओर कदम बढ़ा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना के 36 सक्रिय मामले सामने आए। विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में स्वास्थ्य टीमों ने सोमवार को 1734 लोगों के सैंपल लिए हैं। उन्हें जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब में भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट मंगलवार शाम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंच सकती है। कुछ सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन के माध्यम से भी की गई है।
विज्ञापन
चंबा में जो नए 36 मामले सामने आए हैं, वे सभी मामले जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटर या कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिले में अब 289 सक्रिय मामले हैं। जबकि, 141 लोग अब तक संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। 10967 लोग अभी तक कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें से 10532 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के 36 नए मामले आए हैं। पिछले कुछ दिन से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। ऐसे ही लोग कोविड नियमों की पालना करते रहे तो चंबा जिला कोरोना मुक्त भी हो सकता है।
विज्ञापन