फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thieves threw the gate near the school kitchen

Chamba News: गेट को स्कूल के रसोईघर के पास फेंक गए चोर

Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Thieves threw the gate near the school kitchen
किहार चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखराल का मुख्य लोहे का गेट पुलिस ने बरामद कर लिया है। अमर उजाला में प्रमुखता के आधार पर खबर प्रकाशित होने के बाद चोर स्कूल के रसोईघर की दीवार के साथ ही घास पर लोहे के गेट को फेंक गए हैं। वहीं पुलिस ने गेट बरामद होने के बाद चोरों की धरपकड़ के लिए अपने स्तर पर जांच जारी रखी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि सलूणी उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल जखराल में 23 जून को एक सप्ताह के बाद पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्य गेट गायब देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत जेबीटी अध्यापक को इसके बारे में सूचना दी। अध्यापक ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लेने के बाद केंद्रीय मुख्य शिक्षक को घटना के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद बीईईओ के पास पहुंची सूचना के तहत किहार थाने में चोरी की शिकायत की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरों की धरपकड़ के लिए अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी। इसके बाद अब चोर चुराए गए लोहे के गेट को स्कूल के रसोईघर के साथ ही घास पर रखकर चले गए। जेबीटी अध्यापक मदन लाल ने बताया कि चोर स्कूल परिसर में लगे लोहे के गेट को रसोईघर के पास छोड़ गए हैं। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि स्कूल परिसर में लगे लोहे के गेट को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed