फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be no MRI and CT scan in the medical college for two days.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में दो दिन नहीं होंगे एमआरआई और सीटी स्कैन

Thu, 12 Oct 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Oct 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
There will be no MRI and CT scan in the medical college for two days.
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मशीनों में अर्थिंग के खतरे को ध्यान में रखकर दो दिन के लिए सीटी स्कैन और एमआरआई बंद करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

्रएमआरआई और सीटी स्कैन केंद्र में पिछले कुछ दिन से अर्थिंग की समस्या देखने को मिल रही थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रबंधन ने कंपनी के इंजीनियर बुलाए हैं। ये इंजीनियर अर्थिंग में आ रही समस्या को लेकर पूरी खोजबीन करेंगे। इसके चलते मरीजों के चंबा मेडिकल कॉलेज दो से तीन दिन तक सीटी स्कैन और एमआरआई नहीं किए जाएंगे। इसके लिए प्रबंधन ने सभी मरीजों से अपील की है कि वे उनका सहयोग करें। अर्थिंग होने से एमआरआई और सीटी स्कैन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना भी हो सकती है। इसलिए भी प्रबंधन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


जिले के मरीज एमआरआई करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। सीटी स्कैन करवाने के लिए भी ज्यादातर मरीज मेडिकल कॉलेज में ही आते हैं। ऐसे में मरीजों को अब सीटी स्कैन और एमआरआई करवाना काफी मुश्किल हो जाएगा। सीटी स्कैन के लिए मरीज निजी प्रयोगशाला में भी जा सकते हैं, लेकिन एमआरआई करवाने के लिए टांडा या शिमला की दौड़ लगानी पड़ सकती है। हालांकि, प्रबंधन अर्थिंग की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए इंजीनियर की टीम भी बुला ली गई है। दो या तीन दिन में यह टीम समस्या का समाधान कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि एमआरआई और सीटी स्कैन में अर्थिंग की समस्या आ रही थी। इससे जान-माल का भी नुकसान होने की संभावना थी। अर्थिंग की समस्या का समाधान करने के लिए इंजीनियर बुलाए हैं। दो से तीन दिन तक मरीजों के एमआरआई और सीटी स्कैन नहीं हाेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed