फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be a ban on the movement of vehicles except ambulances in the city

शहर में एंबुलेंस छोड़ वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the movement of vehicles except ambulances in the city
चंबा। जिले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर शहर में आपातकालीन वाहनों को छोड़कर शेष अन्य वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जहां शहर में रोड शो होगा वहीं वह चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यालय में दूरदराज से आने वाले छोटे वाहन पुलिस मैदान बारगाह में पार्क होंगे। मैदान के गाड़ियों से भर जाने पर लोग साहो, सिल्लाघ्राट, तीसा, जोत, साच, पनेला रोड, निर्माणाधीन सूही माता मंदिर रोड और चामुंडा मार्ग पर वाहन पार्क कर सकेंगे।
पुलिस महकमे की यातायात व्यवस्था के मुताबिक तीसा और सलूणी से आने वाली बसों के यात्री बालू पुल के समीप पक्का टाला मार्ग पर उतरेंगे। इन क्षेत्रों की बसों की पार्किंग व्यवस्था साहो रोड पर रहेगी। भरमौर से आने वाली बसें अपनी सवारियों को चामुंडा सड़क और सुराड़ा में उतारेंगी। इनकी पार्किंग की व्यवस्था साहो और सिल्लाघ्राट सड़क पर रहेगी। इसी तरह जोत-चुवाड़ी वाया जोत की तरफ से आने वाली बसें भरमौर चौक पर सवारियों को उतारेंगी। बसों की पार्किंग वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे रहेगी। बनीखेत क्षेत्र की तरफ से आने वाली बसों के यात्री भरमौर चौक पर उतरेंगे। इन बसों की पार्किंग व्यवस्था भी वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे होगी। साहो की तरफ से आने वाली बसों के यात्रियों को फुल्लणू टाला या बालू में उतारना होगा। इन बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था तीसा सड़क पर रहेगी। छोटे वाहन पुलिस मैदान बारगाह में पार्क होंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के चंबा आगमन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन

300 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
केंद्रीय मंत्री के चंबा दौरे के दौरान 300 पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रहेगा। जिले के प्रवेशद्वार तुन्नूहट्टी से लेकर जिला मुख्यालय तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग के कर्मचारी जिले के थानों और चौकियों से यहां तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस के कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed