फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There should be an impartial judicial inquiry into the incident that occurred at Una Hospital.

Chamba News: ऊना अस्पताल में घटी घटना की होनी चाहिए निष्पक्ष न्यायिक जांच

Sat, 10 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
There should be an impartial judicial inquiry into the incident that occurred at Una Hospital.
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, डॉक्टरों से दुर्व्यवहार निंदनीय : डॉ.विकास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉक्टर विकास ठाकुर ने कहा है कि ऊना अस्पताल में घटी जच्चा बच्चा की मौत मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। साथ ही भीड़ का फायदा उठाकर डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के मेडिकल ऑफिसर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। लेकिन, जिस तरह से अमानवीय व्यवहार भीड़ की आड़ में कुछ लोगों ने किया, वह भी निंदनीय है। महिला की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर लगेगा। इससे पहले कैसे किसी डॉक्टर को मौत का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के ऐसे बड़े देश जो चिकित्सीय व वैज्ञानिक क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुके हैं, वह भी मातृ-शिशु जन्म मृत्यु दर को शून्य नहीं कर पाए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में काफी प्रयास कर रहा है। प्रसव के दौरान कई जटिलताएं ऐसी होती हैं, जिसमें जच्चा व बच्चा की जिंदगी को खतरा रहता है, फिर भी डॉक्टर अपनी उन्हें बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करता है। कहा कि परिवार की संतुष्टि के लिए इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। साथ ही सीएमओ व अन्य चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे ही डॉक्टरों पर हमले होते रहे तो कोई भी डॉक्टर गंभीर मरीज के इलाज में हाथ नहीं डालेगा। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. धीरज बंसल, डॉ. बैशाली शर्मा, डॉ. शैल्जा, डॉ. प्रतीक, डॉ. संकेत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed