फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no burn unit in the biggest hospital of the district

Chamba News: जिले के सबसे बड़े अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं

Wed, 09 Aug 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
There is no burn unit in the biggest hospital of the district
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल में आग से झुलसे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। झुलसे मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है क्योंकि चंबा मेडिकल कॉलेज के पास झुलसे मरीजों का इलाज करने के लिए बर्न युनिट की सुविधा नहीं है। यही कारण है कि अधिक झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे टांडा रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

बर्न यूनिट में झुलसे मरीजों के इलाज के लिए अलग स्टाफ रहता है। मरीजों के लिए आधुनिक सुविधा भी इसी वार्ड में होती है। झुलसने के कारण मरीजों को अधिक तापमान में नहीं रखा जा सकता। इसके लिए भी बर्न यूनिट में पूरी व्यवस्था रहती है। मेडिकल कॉलेज चंबा को खुले हुए पांच साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक यहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसकी वजह से झुलसे हुए मरीज समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण काल का ग्रास भी बन रहे हैं। सुरेश ठाकुर, चमन सिंह, योगराज, जितेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, केवल, मनीष कुमार और अभिषेक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट को स्थापित किया जाए क्योंकि आए दिन जिले में आग की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में कई लोग आग की चपेट में आने से झुलसते भी रहते हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए जिले में अभी तक कोई भी विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से जिलावासी में बर्न यूनिट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट खोलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरोल में बनने वाले नए भवन में बर्न यूनिट की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed