फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The workers raised their demands by holding a gate meeting

कामगारों ने की गेट मीटिंग कर उठाईं मांगें

Tue, 26 Oct 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
The workers raised their demands by holding a gate meeting
धरने के दौरान कुठेड प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के कामगार। - फोटो : Chamba
चंबा। जलविद्युत परियोजनाओं में कार्यरत ठेकेदार कामगारों को समय पर वेतन सहित अन्य भत्ते नहीं दे रहे हैं। कामगारों के लिए टनल के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसी के चलते मंगलवार को सीटू पदाधिकारियों ने कामगारों के साथ गेट मीटिंग कर आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव सुदेश ठाकुर और अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि भरमौर-होली में निजी जलविद्युत परियोजनाओं की ओर से काम ठेकेदार पर दिया गया है।
आरोप लगाया कि परियोजनाओं में श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है। इससे मजदूर वर्ग का शोषण हो रहा है। सीटू संबंधी यूनियन कुठेड़ प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने मजदूरों की मांगों को कई बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष लिखित रूप में उठाया। साथ ही उनके साथ वार्ता भी की लेकिन, अधिकांश मांगें नहीं मानी गई हैं। मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उनके लिए बोनस, वेतन वृद्धि और सुरक्षा प्रबंध पुख्ता नहीं हैं। इस कारण एक मजदूर अपनी जान तक गवां चुका है। कहा कि तीन माह से कार्यस्थल पर फार्मासिस्ट और स्थायी एंबुलेंस की मांग की जा रही है। लेकिन, कंपनी सकारात्मक कदम नहीं उठा पाई है। मजदूरों को कार्यस्थल से आवाजाही के लिए पर्याप्त वाहन सुविधा नहीं है। कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए सेफ्टी शूज और जैकेट तक नहीं हैं। कहा कि 30 अगस्त को परियोजना में कार्यरत दो मजदूरों की कार दुर्घटना में मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन

दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लिहाजा, दोनों परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर 25-25 लाख रुपये प्रदान किए जाएं और महीने न्यूनतम मजदूरी दर के आधार पर सहायता राशि दी जाए। कहा कि मंगलवार को इसी के चलते गेट मीटिंग की गई। मांगें पूरी न होने पर बड़ी हड़ताल की जाएगी, जिसके लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को 26 तारीख से परियोजना में गेट मीटिंग से आंदोलन की शुरुआत कर दी है और उसको बढ़ाते हुए आने वाले समय में बड़ी हड़ताल की जाएगी। गेट मीटिंग के दौरान कुठेड़ प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष अलॉट-1 सोभन नरेश, अलॉट-2 अध्यक्ष जीवन और सचिव विवेकी ने श्रमिकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed