फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wooden bridge built on the Bhatalwan drain is in disrepair

भटालवां नाले पर बना लकड़ी का पुल खस्ताहाल

Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The wooden bridge built on the Bhatalwan drain is in disrepair
जिला मुख्यालय से मंगला पंचायत को जोड़ने वाला खस्ताहाल पुल। संवाद - फोटो : Chamba
मंगला (चंबा)। जिला मुख्यालय को ग्राम पंचायत मंगला के साथ जोड़ने के लिए भटालवां नाले पर बना लकड़ी का पुल खस्ताहाल है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल के जरिये लोग आसानी से शहर के समीप पहुंच जाते हैं। बताया कि इस पुल के निर्माण के बारे में कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पुल की सुध नहीं ली गई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राज कुमार, शक्ति प्रसाद, तिलक राज, सुधीर कुमार, बबलू कुमार आदि का कहना है कि इस पुल का मंगला के साथ बख्तपुर पंचायत के ग्रामीणों को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत के अधिकतर लोग पैदल ही सब्जियां लेकर इस पुल के माध्यम से शहर पहुंचते हैं। वर्तमान में इस पुल के फट्टे टूट चुके हैं। ऐसे में यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। बताया कि कई बार लोग अपने बच्चों को साथ लेकर भी यहां से आवाजाही करते हैं। उन्होंने बताया कि इस पुल की मरम्मत होने से दो पंचायतों की करीब चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द पुल की मरम्मत करवाई जाए। सदर विधायक पवन नैयर का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द पुल की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed