फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The weather will be bad for four days, leave the house carefully

Chamba News: चार दिन तक मौसम खराब रहेगा, संभल कर निकलें घर से

Wed, 05 Jul 2023 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jul 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
The weather will be bad for four days, leave the house carefully
चंबा। जिले में मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी, तूफान, तेज बारिश के साथ-साथ भूस्खलन और हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। इसी चेतावनी के चलते जिला आपदा प्रबंधन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ में लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान भूस्खलन और हिमस्खलन संभावित इलाकों में न जाएं। खराब मौसम में जहां तक हो सके, अपने घर पर ही सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

आसमानी बिजली की संभावना होने पर घर या किसी सुरक्षित स्थान में शरण लें। पांच से लेकर नौ जुलाई तक मौसम विभाग की तरफ से जिले में खराब मौसम रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते बुधवार को सुबह बारिश होती रही। इसके अलावा लोगों को यह भी चेतावनी दी गई है कि खराब मौसम में ट्रैकिंग करना या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाना खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए ऐसे मौसम में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। जिला आपदा प्राधिकरण ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे लोगों को खराब मौसम में बरती जाने वाली चेतावनियों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed