फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The victim of child marriage will be divorce

बाल विवाह की शिकार नाबालिग का होगा तलाक

Thu, 16 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Thu, 16 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन

बाल विवाह का शिकार हुई लड़की का तलाक होगा। उपायुक्त की मौजूदगी में वीरवार को तलाक पर सहमति बन गई है। चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा की अगुवाई में नाबालिग का विवाह करवाने वाला काजी और अन्य लोग वीरवार को उपायुक्त से मिले।

विज्ञापन


उपायुक्त ने समुदाय के लोगों को 18 वर्ष की उम्र से पूर्व शादी न करने और लोगों को कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त के समक्ष काजी और अन्य लोग इस विवाह को खत्म करने के लिए तैैयार हो गए।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर समिति के हवाले कर दिया है। अब महिला एवं परिवार कल्याण विभाग बच्ची के आगे की पढ़ाई और अन्य जरूरी प्रबंध करेगा। जडेरा क्षेत्र में एक नाबालिग के विवाह का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन ने मौके पर पहुंचकर 15 वर्षीय लड़की की शादी रोकने का दावा किया था। बाद में जांच-पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ कि लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तीन साल पहले ही हो चुकी है। उसके चाचा-चाची लड़की को ससुराल भेजने का दबाव बना रहे हैं।

इसके बाद चाइल्ड लाइन संस्था ने लड़की को अपने अधीन लेकर उपायुक्त के समक्ष पेश किया। लड़की ने किसी भी सूरत में ससुराल न जाने की बात कही। साथ ही 18 वर्ष पूरे करने के बाद भी शादी को न मानने के बयान दिए। इसके बाद वीरवार को लड़की के मामा और काजी की मौजूदगी में उपायुक्त के सामने तलाक पर सहमति बन गई। 
...
अल्पसंख्यक समाज को जागरूक होने की जरूरत : डीसी 
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि लड़की की सुरक्षा और पढ़ाई का पूरा प्रबंध किया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि 18 साल से कम उम्र की बच्चियों की शादी न हो सके। 

...
सीडब्ल्यूसी के हवाले की नाबालिग : कपिल शर्मा
चाइल्ड लाइन के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि लड़की को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग लड़की की पढ़ाई का पूरी देख-रेख करेगा और इसकी जिम्मेदारी भी उठाएगा। साथ ही जल्द ही लड़की के तलाक की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed