फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The vehicle going to test the soil broke down in Mugla.

Chamba News: मुगला में खराब हो गई मिट्टी की जांच करने जा रही गाड़ी

Mon, 05 Aug 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
The vehicle going to test the soil broke down in Mugla.
चंबा में मुगला के पास खराब खड़ी मृदा वैन।संवाद
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर उस वक्त जाम की स्थिति बन गई, जब कृषि विभाग की गाड़ी मुगला बाजार में बीच राह खराब हो गई। इसके चलते 15 मिनट तक वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

दरअसल, यह गाड़ी जैसे ही मुगला बाजार में पहुंची तो अचानक बंद हो गई। गाड़ी चालक ने स्टार्ट करने की कोशिश की, मगर बैटरी में तकनीकी खराबी आने के चलते गाड़ी स्टार्ट नहीं हो पाई। ऐसे में बाजार में लंबा जाम लग गया। बहरहाल, स्थानीय लोगों और विभागीय स्टाफ ने गाड़ी को धक्का लगाकर हाईवे की एक तरफ किया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने मेकेनिक को मौके पर बुलाया और गाड़ी को दुरुस्त करवाया गया। करीब दो घंटे गाड़ी मुगला बाजार में हाईवे किनारे खड़ी रही। गौरतलब है कि यह गाड़ी मैहला में मिट्टी की जांच करने के लिए जा रही थी, मगर मुगला बाजार में गाड़ी खराब हो गई। ऐसे में सोमवार सुबह 11:00 बजे खराब हुई गाड़ी दोपहर 1:00 बजे मैहला के लिए रवाना हुई। उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खराबी आई थी। गाड़ी को दुरुस्त करवाकर मैहला के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed