{"_id":"69a5c3a6cd41708e3a080a44","slug":"the-sword-of-expulsion-hangs-over-students-accused-of-assault-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176251-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मारपीट के आरोपी छात्रों पर लटकी निष्कासन की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मारपीट के आरोपी छात्रों पर लटकी निष्कासन की तलवार
Mon, 02 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने महाविद्यालय की अनुशासनात्मक समिति को सौंपा जांच का जिम्मा
तथ्यों सहित समिति को देनी होगी रिपोर्ट, बीते दिनों कॉलेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा कॉलेज प्रशासन परिसर में मारपीट करने वाले एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनात्मक समिति को जांच का जिम्मा दिया है।
बिना विलंब इस बारे में तथ्यों सहित पूरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज प्रशासन की मानें तो पढ़ाई का माहौल खराब करने वाले इन छात्राओं को निष्कासित किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों कॉलेज परिसर में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। मारपीट में रॉड सहित ग्रिप आदि प्रयोग किया गया है। बहरहाल, कॉलेज प्रशासन दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने कहा कि मारपीट करने वाले छात्रों को निष्कासित किया जाएगा। कॉलेज की अनुशासनात्मक समिति से रिपोर्ट मांगी है। जल्द रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के बारे में समिति को निर्देश दिए हैं।
--