{"_id":"604f89cc8ebc3e59281ac8c6","slug":"the-student-returning-from-the-exam-felt-the-current-chamba-news-sml364349289","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थी को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थी को लगा करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देकर लौट रहे विद्यार्थी को लगा करंट
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परीक्षा देकर घर लौट रहे विद्यार्थी को बिजली के तार से करंट का झटका लगा। इससे युवक बेसुध हो गया। युवक के दोस्तों की चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को उठा कर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में युवक को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
ग्राम पंचायत होली के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में जमा दो की परीक्षा देकर साहिल कुमार पुत्र देशराज अपने दोस्तों संग घर लौट रहा था। घुसाल नामक स्थान पर झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से साहिल को करंट लग गया, जिससे वह बेसुध हो गया।
होली पंचायत के प्रधान देवी सिंह ने बताया कि एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली है। बताया कि घुसाल में बिजली के तार जमीन से कुछ ही दूरी पर हवा में झूलते रहते हैं जो किसी बड़ी अप्रिय घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से बिजली के तारों को खंभे लगाकर ऊंचा करने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार ने युवक को करंट लगने की बात स्वीकारी है। बताया कि अब युवक की हालत ठीक है। उक्त स्थान पर बिजली की एलटी लाइन का कार्य चला हुआ है।